भाजपा हाईकमान ने की प्रदेश के सेल व प्रकोष्ठों की घोषणा सन्नी शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपा स्पोर्ट्स सेल का दायित्व

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर : भाजपा हाईकमान द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में प्रदेश के सेल व प्रकोष्ठों के कन्वीनर व को-कन्वीनर की लिस्ट जारी की गई जिसमें जालंधर से सनी शर्मा पर भाजपा हाईकमान द्वारा फिर से भरोसा जताते हुए उन्हे तीसरी बार भाजपा स्पोर्ट्स सेल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। सनी शर्मा ने हाईकमान व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा हाईकमान ने उन पर जो अपना भरोसा जताया है वह प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की कसौटी पर पूरी तरह खरे उतरेंगे और भाजपा हाईकमान द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी जाएगी उसको वे पूरे तन मन धन और पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे सनी शर्मा ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव बहुत नजदीक है वह केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी व जनहित में चलाई जा रही नीतियों को लोगों के घर-घर तक पहुंचाएंगे और भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों को पूरे प्रदेश में लोगों के बीच लेकर जाएंगे

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786