थाना नंबर 8 के क्षेत्र के गदईपुर में चोरों ने दो ज्यूलर की दुकानों को बनाया निशाना

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : थाना नंबर 8 के क्षेत्र में अतीक गदईपुर में चोरों ने दो ज्यूलर की दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के गहने व नगदी चुरा लिए। यही नहीं जाते-जाते जिस अलमारी में गहन रखे हुए थे उसे नहर में फेक गए। चोरों ने अमित ज्वेलर्स व श्रीनाथ ज्वेलर्स को निशाना बनाया जिसमें से एक दुकान अभी चंद दिन पहले ही नई खुली थी. इस बारे में दुकानदारों ने बताया कि उन्हें चोरी की सूचना सुबह 4:00 के करीब मिली। चोर लाखों के गहने व नगदी चुरा कर ले गए। सीसीटीवी कैमरा में असामाजिक तत्व नजर आ रहे हैं।IMG 20240108 114611बता दें कि कुछ सामान तो बाहर पड़ा हुआ था, मगर कुछ सामान तिजोरी में पड़ा था। आरोपी तिजोरी को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, मगर वह नाकाम रहे।आरोपियों से तिजोरी नहीं खुली तो वह तिजोरी को अपने साथ ही उठा ले गए। बाहर ले जाकर किसी तरह आरोपियों ने तिजोरी तोड़ी और उस मे से सामान निकालकर तिजोरी को नहर में फेंक दिया।चौकी फोकल पॉइंट के इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में चोरी की सूचना दी गई थी। जिसके बाद क्राइम सीन पर वह अपनी टीम के साथ जांच के लिए पहुंच गए थे। मौके पर मजुदा सतनाम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

 

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page