अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी सचिव रविंदर दलवी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD
Trident AD

जालंधर : अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव रविंदर दलवी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की गई।  इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी देहाती के अध्यक्ष हरदेव सिंह लाडी शेरोवालियान, जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी, पूर्व मंत्री एवं विधायक परगट सिंह, विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, नॉर्थ हल्का विधायक जुनियर अवतार हैनरी बावा विधायक, नवजोत सिंह दहिया हलका इंचार्ज नकोदर, राजिंदर सिंह पूर्व एसएसपी हलका इंचार्ज करतारपुर, चौधरी सुरिंदर सिंह पूर्व विधायक, अश्वन भल्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी देहाती, पवन कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शहरी, परमजोत सिंह शैरी चड्ढा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शहरी, पूर्व अध्यक्ष बलराज ठाकुर, जिला शहरी महिला प्रधान कंचन ठाकुर,विशेष रूप से शामिल हुए।  इस बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष, प्रकोष्ठ अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद एवं वार्ड प्रभारी उपस्थित थे।

Picsart 25 02 20 20 04 02 076 1

इस बैठक में पंजाब सह प्रभारी एवं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को वार्ड स्तर और ब्लॉक स्तर पर मजबूत किया जाएगा। पार्टी में अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण है।लेकिन वह चाहते हैं की पार्टी का हर सीनियर नेता एक्टिव हो। 2027 के चुनावों को लेकर वे पार्टी के हर कांग्रेस लीडर और सीनियर नेता के साथ संपर्क करेंगे और पार्टी को एक साथ लेकर चलेंगे। वही आप पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर पंजाब प्रधान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका दूर-दूर तक आप पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है। पंजाब प्रधान ने कहा कि लोगों ने आप पार्टी को सत्ता में लाकर गलती की थी, लेकिन इस बार वे इस गलती को दोबारा नहीं दोहराएंगे।कांग्रेस नेताओं में पड़ी फूट को लेकर पंजाब प्रधान ने कहा कि हल्की-फुल्की नोंक-झोंक हर परिवार में भी होती है तो ऐसे में पार्टी में भी अक्सर देखने को मिलती है, लेकिन बड़े स्तर पर पार्टी में कोई विवाद नहीं है।हम आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे और 2027 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और पंजाब की जनता ने मन बना लिया है कि आने वाला समय पंजाब में कांग्रेस का है।

You Might Be Interested In
Trident AD
Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page