









जालंधर : भाजपा पंजाब जालंधर मीडिया प्रभारी तरुण शर्मा ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी। इसे एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण बताते हुए, उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली को एक दूरदर्शी और दृढ़ नेतृत्व प्रदान किया है, जो शहर को प्रगति और समृद्धि की दिशा में आगे ले जाएगा।देशभर की महिलाओं के लिए उनकी निष्ठा, मेहनत और जनसेवा के प्रति समर्पण सराहनीय है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में दिल्ली अभूतपूर्व विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी,”तरुण शर्मा ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया जिन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें शासन में उच्च पदों पर नेतृत्व का अवसर देने के लिए अटूट प्रतिबद्धता दिखाई है।