भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रतन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ):  भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आज स्थानीय पार्टी कार्यालय में महान राष्‍ट्रवादी, प्रखर वक्‍ता पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद कर सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर,पूर्व संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी, सरबजीत मक्कड़,पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी,सुभाष सूद, जिला महामंत्री राजीव ढींगरा,भगवंत प्रभाकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू शर्मा,उपस्थित थे भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि अटल जी के विचार और देश की प्रगति के लिए उनका समर्पण हमें सदैव राष्ट्रीय सेवा के लिए शक्ति देते रहेंगे उन्होंने कहा कि अटल जी की कर्तव्य निष्ठा व राष्ट्रीय सेवा हमारे लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगी सुशील शर्मा ने बताया कि 1924 में मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक आदर्श शिक्षक के परिवार में उनका जन्म हुआ अटल बिहारी वाजपेई जी ने अपने पूरे जीवन में शांति,सह- अस्तित्व करुणा समानता न्याय और बंधुत्व के आदर्शों का पालन किया।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि अटल बिहारी वाजपेई एक कवि,लेखक,पत्रकार राजनेता,स्वतंत्रता सेनानी,दूरदर्शी व बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे वह एक सच्चे राष्ट्रवादी थे और हमेशा राष्ट्रीय हित के लिए दलगत राजनीति से ऊंचे विचार रखते थे। वह चाहे सत्ता में रहे हो या विपक्ष में वे राष्ट्रीय हित के लिए सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे।मनोरंजन कालिया ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी को भारतीय राजनीति का अजातशत्रु भी कहा जाता था। IMG 20221225 WA0780    कई दशकों के सार्वजनिक जीवन में उनके व्यक्तित्व पर एक भी दाग नहीं था सत्य निष्ठा ईमानदारी और विशाल हृदय उनके व्यक्तित्व का एक अभिन्न अंग थे।कृष्णदेव भंडारी ने अटल बिहारी वाजपेई जी के व्यक्तित्व पर संबोधित करते हुए कहा कि एक पत्रकार के रूप में उनके लेखन एक राजनेता के रूप में उनके भाषणों और एक प्रशासक के रूप में उनके दृष्टिकोण में हमेशा परिलक्षित होता था अटल बिहारी वाजपेई जी वास्तव में विशाल हृदय सम्राट जननायक ने राजनीति में दृढ़ता व दृश्यों के साथ सम्मान प्राप्त किया सरबजीत मक्कड़ ने कहा कि प्रेम प्यार शांति करना दया विश्वास और भाईचारे की भावना ही उनकी समूचे भारत वासियों के लिए संदेश है। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित कांत करीर,अश्विनी भंडारी,किशन लाल शर्मा,जिला सचिव मनीष विज,डॉक्टर विनीत शर्मा,राजेश जैन,जिला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया,कोषाध्यक्ष राजेश कपूर, कार्यालय सचिव गोपाल कृष्ण सोनी,अजय चोपड़ा, हनी तलवार ,बृजेश शर्मा, बलजीत प्रिंस,पंकज जुल्का, अनुज शारदा, रविंदर मेहरा, सोनू सहोता, दीपाली बागड़िया, गुरमीत सिंह,जसविंदर सिंह जज, महेंद्र भगत, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page