क्रिसमिस का त्यौहार विश्व में शांति ,प्रेम और सहनशीलता का प्रतीक : विधायक हैनरी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालन्धर ( एस के वर्मा ): क्रिसमिस के शुभ दिवस पर नार्थ हल्के के अंतर्गत लम्मापिंड, ईसा नगर,आनंद नगर और गज़्ज़ीजुल्ला चर्च में भगवान् यीशु मसीह का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि हल्का उत्तरी क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी उपस्तिथ हुए ।IMG 20221225 WA0157    इस मोके पर विधायक हैनरी ने सभी पंजाब वासियों को क्रिसमिस की बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की यह त्यौहार विश्व में शांति ,प्रेम और सहनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा प्रभु यीशु ने दुनिया को भाईचारे की सीख दी और लोगों को भगवान के करीब रहने का मार्ग दिखाया। हैनरी ने कहा भारत एक सेकुलर देश है हमें जातिवाद को पीछे छोड़कर सभी धर्मो के त्यौहार आपस में मिलझुल कर मनाने चाहिए इससे आपसी प्यार भी बढ़ेगा और हमारे देश की शोभा भी बढ़ेगी। प्रबंधको ने विधायक हैनरी को एक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस आयोजन में पास्टर जॉन पीटर,कामना जॉन,शमी थापर,बावा मसीह भट्टी,रेहमस,शैली एलबट,एडविन गिल,निरंजन दास केंथ,विजय कुमार,दीपक मसीह,प्रेम मसीह,डा मैन्युअल,मास्टर मोहन लाल, आदि मौजूद थे।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page