भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने अश्वनी शर्मा को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने आज चंडीगढ़ में भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण करने पर अश्वनी शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।राकेश राठौर ने कहा कि अश्वनी शर्मा के पास पार्टी को मजबूत बनाने का अपार अनुभव और क्षमता है, उनका प्रदेश के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयो के साथ गहरा रिश्ता और जुड़ाव है और वे पंजाब में भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और भाजपा अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पंजाब में अपने संगठन को मजबूत बनाएगी और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करेगी।राकेश राठौर ने अश्वनी शर्मा को आश्वस्त किया कि वे उनके साथ मिलकर पंजाब में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए दिन रात काम करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयास करेंगे। राकेश राठौर ने अश्वनी शर्मा की नियुक्ति के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह नियुक्ति पंजाब में पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page