जालन्धर : धन धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज जी का प्रकाश उत्सव सभी गुरुद्वारों में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारों में दीवान सजाए गए। रागी जत्थों द्वारा कीर्तन कर संगतों को निहाल किया गया। जिसके बाद संगतों के लिए गुरु का अटूट लंगर भी लगाया गया।गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन के प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरमीत सिंह बिट्टू ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने धन-धन रामदास गुरु, जिनि सिरिआ तिनै सवारिआ शबद पढ़कर गुरु रामदास के जीवन पर प्रकाश डाला। इसी के साथ ही बिट्टू ने बताया कि दोपहर दो बजे तक रागी जत्थों द्वारा कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। जिसके बाद संगतों के लिए लंगर का भी प्रबंध किया गया। बिट्टू ने कहा कि आज रात 8 बजे के बाद गुरुद्वारा साहिब में आतिशबाजी भी की जाएगी। वहीं गुरमीत सिंह बिट्टू ने कहा कि 7 अप्रैल दिन रविवार को सुबह 10 बजे गुरुद्वारा साहिब में अमृत संचारण भी करवाया जा रहा है।गुरुद्वारा दीवान अस्थान प्रबंधक कमेटी की और से नगर कीर्तन में भाग लेने वाले सभी संगतों का धन्यवाद भी किया गया।







