सैंकड़ों भाजपा वर्करों ने भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर :  भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी)द्वारा आज पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय सर्कुलर रोड, शीतला माता मंदिर के नजदीक स्थित पार्टी कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर स्थापना दिवस को उत्साह और जोश के साथ मनाया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय सांपला, प्रदेश उपप्रधान केडी भंडारी,कर्मजीत कौर चौधरी,सुभाष सूद, रमन पब्बी,रमेश शर्मा, रवि महेंद्रू,दीवान अमित अरोडा, पार्षद राजीव ढींगरा, पार्षद रवि कुमार, पार्षद कंवर सरताज, पार्षद अजय बबल,राजेश कपूर, अमरजीत गोल्डी, अशोक सरीन हिक्की ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास के बारे में जागरूक किया। इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी ने अपने संबोधन पार्टी का कार्य करते हुए जो कार्य करता शहीद हुए उनको याद कर उन्हें नमन किया और पार्टी के विस्तार के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को जागरूक किया उन्होंने पिछले 13 सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजना के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया मुख्य मेहमान विजय सांपला ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास, विचारधारा और संगठनात्मक यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के कारण आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।IMG 20260406 WA0369सांपला ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं तथा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहें। उन्होंने पार्टी के संस्थापकों और वरिष्ठ नेताओं के योगदान को भी याद करते हुए सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई और संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया और कहा हजारों राष्ट्रवादियों के बलिदान, तपस्या, त्याग की बदौलत भाजपा दुनिया की सबसे बढ़ी राजनैतिक दल बना|अंत में सभी ने मिलकर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मिठाई वितरित की और पार्टी की सफलता के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम मे आशवनी भंडारी, दर्शनलाल भगत, अमित भाटिया, शाम शर्मा, अनु शर्मा,राजेश मल्होत्रा(आरके), मनहर, गुरप्रीत विक्की,आशीष सहगल, संदीप कुमार, शितिश ढल्ल, कुनाल शर्मा, मनीष बल, अजय ठाकुर, सोनू चौहान, मोहित त्रेहन,दीपाली बगड़िया, भरत काकड़िया,पंकज जुल्का,अजमेर सिंह बादल, प्रमोद कश्यप, शालू, सीमा रानी,मनोज अग्रवाल, सतीश कपूर, कुमद शर्मा, पार्षद पति अमित संधा, महेंद्र भगत, अशवनी गोल्डी, डॉ मनजीत सरोआ, प्रदीप खुल्लर, रोशन हीर, गोपाल कंबोज, हेमंत खन्ना, सुनील चोपड़ा, अजय बबल, तरसेम थापा, यजीत हरिया, सतपाल बठला, हरविंद्र बब्बू, सूर्य मिश्रा, शाम शर्मा,राम लुभाया, पंकज लूथरा, अशोक मेहता, कुकू भारद्वाज, अनुज शारदा, गौरव राय, मीता(रामा मंडी), निश्चल मैडम, सुमन राना, मनीष पाठक, वरिंदर करवल आदि भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page