कपूरथला सिटी थाना का ASI 2000 रुपए की रिश्वत सहित काबू

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालन्धर ( एस के वर्मा ): कपूरथला सिटी थाना में देर रात विजिलेंस टीम ने रेड कर एक ASI 2000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है इस संबंधी पैसे के लेनदेन के मामले में एक पक्ष से एएसआई द्वारा रिश्वत मांगी गई थी। देर रात सिटी थाना में छापेमारी कर ASI लखविंदर को दबोचा गया । विजिलेंस ने बताया कि गौरव निवासी संतपुरा ने शिकायत दी थी कि उसका किसी के साथ पैसे का लेनदेन था। जिस के संबंध में उसने थाना सिटी में एक शिकायत दी, जोकि ASI लखविंदर सिंह को मार्क कर दी गई थी लेकिन  एएसआई द्वारा मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही थी। वह बार बार थाने के चक्कर काट रहा था। वही दूसरे पक्ष को एएसआई द्वारा बातचीत करने के लिए बुलाया नहीं जा रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि मामले को टालमटोल किया रहा था। जिसके बाद एएसआई ने उससे 2 हजार पर की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने सारा मामला विजिलेंस को लिखित शिकायत देकर बताया। मंगलवार देर शाम को गौरव जब पैसे देने के लिए एएसआई लखविंदर सिंह के पास पहुंचा तो विजिलेंस टीम द्वारा रेड करके उक्त एएसआई को 2000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page