जालंधर कैंट हल्के में अकाली दल को बड़ा झटका, यूथ अकाली दल के प्रदेश महासचिव जसप्रीत सिंह लक्की भाजपा में हुए शामिल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जालंधर कैंट हल्के से अकाली दल को बड़ा झटका मिलते हुए यूथ अकाली दल के प्रदेश महासचिव जसप्रीत सिंह लक्की ने साथियों समेत भाजपा का दामन थामा है।भाजपा प्रदेश महामंत्री परमिंदर सिंह बराड के प्रयासों से इन्होंने भाजपा ज्वाइन की है।आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जसप्रीत सिंह लक्की कैंट हल्के में अकाली दल की रीड की हड्डी थे और इनके जाने से अकाली दल को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है,इस से पहले ये यूथ अकाली दल में कैंट हल्के देहाती से सीनियर उपाध्यक्ष भी रह चुके है। इस अवसर पर उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, प्रदेश महामंत्री परमिंदर बराड,जिला प्रभारी संजीव खन्ना,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की विशेष रूप से उपस्थित थे।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने भाजपा जॉइन करने पर उनका स्वागत किया वही उन्होंने कहा कि इनके पार्टी ज्वाइन करने से कैंट हल्के में भाजपा का जनादर और बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की विकासवादी सोच के चलते ही आज समाज के हर वर्ग मे भाजपा से जुड़ने का उत्साह बढ़ता जा रहा है।इस अवसर पर जसप्रीत सिंह लक्की ने कहा कि केवल भाजपा ही पंजाब के लोगो को सुरक्षा की सुविधा दे सकती है और उनके उज्वल भविष्य के लिये नीतियोँ को धरातल पर लागू कर सकती है।उन्होंने कहा कि पंजाब प्रांत की संवेदनशीलता को देखते हुए पंजाब के लोगो को केवल भाजपा मे ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में अराजकता पूरे जोर पर चल रही है तथा आज हर पंजाबी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह गहन चिंतन में डूबा हुआ है।उन्होंने कहा कि पंजाब मे केवल भाजपा ही अमन शांति लाकर प्रदेश का विकास करवा सकती है।उन्होंने कहा कि आज हम सभी केंद्र की मोदी सरकार और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन कर रहे है और हम सभी पूरी प्रतिबद्धता के साथ पार्टी की नीतियों को कैंट हल्के के हर वार्ड और मंडल तक लेकर जायेंगे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page