पंजाब में गणतंत्र दिवस को देखते हुए डीजीपी गौरव यादव ने जारी किए निर्देश

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर : गणतंत्र दिवस पर शांतिमय जश्नों को यकीनी बनाने के लिए पंजाब पुलिस ने हैडक्वार्टर से अलग- अलग जिलों में सीनियर पुलिस -अधिकारियों को तैनात किया है और सभी स्थानों पर अमन-कानून की स्थिति को यकीनी बनाने के लिए 20 हज़ार से अधिक पुलिस मुलाजिमों को इस कार्य में लगाया गया है।पटियाला में होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समागम के दौरान पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना में राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे। इंस्पैक्टर जनरल ऑफ (आई.जी.पी.) पुलिस हैडक्वार्टर डॉ. सुखचैन नीक सिंह गिल ने बताया कि डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव निजी तौर पर गणतंत्र दिवस के सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी कर रहे हैं और इस मंतव्य से उनकी तरहफ ए. डी.जी.पी. लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है जिससे सभी स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों को यकीनी क बनाया जा सके उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पुखता प्रबंध किए गए हैं और स्पैशल डी.जी.पी./ए.डी.जी.पी./ आई.जी.पी./ डी.आई.जी. रैंक के सीनियर पुलिस अधिकारियों को अलग- अलग जिलों में मौजूद रह कर अपने-अपने सम्बन्धित स्थानों पर सुरक्षा प्रबंधों की निजी तौर पर निगरानी करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि समूह गजटिड अफसरों और स्टेशन हाऊस अफसरों (एस.एच.ओज) को भी गणतंत्र दिवस समागम की समाप्ति तक फील्ड में रहने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page