भाजपाइयों ने केन्द्र सरकार की अमृत भारत योजना के अंतर्गत जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण कार्यक्रम में की भागीदारी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर : जिला भाजपाइयों ने आज केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास में जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण और पुनर्विकास के कार्यक्रम में भागीदारी की।इस अवसर पर इस कार्यक्रम में पंजाब के गवर्नर श्री बनवारी लाल पुरोहित और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश विशेष रूप से मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए और उन्होंने इस परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।IMG 20240226 WA1026इस अवसर पर जिला भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता और महिलाएं उपस्थित थी।इस योजना से स्टेशन से शहर के दोनों किनारों को एक साथ मिलाते हुए शहर के केंद्र के रूप में कार्य करेंगे। इसके साथ स्टेशन पर सुंदर भूदृश्य, इंटर मॉडल कनेक्टिविटी, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, कियोस्क, फूड कोर्ट समेत आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होगी और साथ में पर्यावरण और दिव्यांगों के अनुकूल पुनर्विकसित किया जाएगा।इस अवसर पर पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सद्स्य मंनोरंजन कालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,प्रदेश महिला मोर्चा जिला महामंत्री राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी,जिला मीडिया इंचार्ज तरूण कुमार,अमरजीत सिंह अमरी,बलजीत सिंह प्रिंस,अनुज शारदा,विनय सभरवाल,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती राजपूत,जिला आई टी मोर्चा अध्यक्ष दीपाली बागड़िया,जिला सचिव अमित भाटिया,गौरव महे,शाम शर्मा,डा मुकेश वालिया आदि उपस्थित थे।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786