जालंधर लोकसभा हल्के भाजपा महिला मोर्चा की महिला सशक्तिकरण को लेकर बैठक संपन्न

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती राजपूत की अध्यक्षता में जालंधर लोकसभा हल्के के भाजपा महिला मोर्चा की महिला सशक्तिकरण को लेकर बैठक भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में संपन्न हुई। जिसमें विशेष रूप से मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष जय कौर कौर उपस्थित हुए।इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,जिला महिला मोर्चा उत्तरी अध्यक्ष निधि और जिला महिला मोर्चा दक्षिणी अध्यक्ष यमुना भी उपस्थित थे।इस मौके पर जय इंद्र कौर ने कहा कि केवल भाजपा ने ही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए है। उन्होंने कहा कि हर एक नारी की सुरक्षा को लेकर भाजपा पूरी तरह वचनबद्ध है।उन्होंने कहा कि इसके लिए समाज में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ानी होगी।उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कई महत्त्वपूर्ण कदम उठा रही है और मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए कई विकासशील योजनाएं पूरे देश में लागू की है।इस अवसर पर आरती राजपूत ने कहा कि भाजपा ही देश में नारी सुरक्षा के प्रति वचनबद्धता के धरातल पर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमें उसे प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि हम समस्त महिलाओं को एक सुरक्षित और समर्पित माहौल प्रदान कर सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों, स्वतंत्रता और सम्मान के साथ उन्हें सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार ने उनकी शिक्षा पर मजबूती के साथ कार्य किया है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महिलाओं के लिए बनाई गई नीतियों से लाखों महिला लाभार्थियों ने इसका फायदा उठाया है।उन्होंने कहा कि वास्तविक समरसता और आदान-प्रदान के माध्यम से हमें महिलाओं की आवाज को सुनना चाहिए और उनके अनुभवों से सीखना चाहिए।इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा महामंत्री शमा चौहान,शालू और मोर्चे के जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष उपस्थित थी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page