

जालंधर : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा अपने बैंक खाते फ्रीज करने के मामले में कांग्रेस पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। इस मामले की निदा करते हुए जिला शहरी जालंधर महिला प्रधान कंचन ठाकुर ने ठोस शब्दो में कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले बैंक खातों को फ्रीज करवाकर केंद्र सरकार देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी को कमजोर और पंगु बनाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में फ्री और फेयर इलेक्शन की बात कैसे हो सकती है। इस पर भाजपा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस हार के डर से बहाने ढूंढ रही है।लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए जाएं और सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर मिले। ई डी, आई टी और अन्य स्वतंत्र संस्थाओं पर किसी का नियंत्रण नहीं होना चाहिए। ये नहीं कि जो सत्ता में है, संसाधनों पर उनकी मोनोपॉली हो और देश की संस्थाओं पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उनका नियंत्रण हो।कांग्रेस के बैंक खाते नहीं, देश के लोकतंत्र को फ्रीज किया गया है। हमारे देश में लोकतंत्र है ही नहीं।
You Might Be Interested In
- सुनील जाखड़ का जालंधर दौरा अहम कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं की धड़कनें बढ़ी !
- जालंधर में ढाबा मालिक की मौत के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपी रिपोर्टर को किया गिरफ्तार
- आप ने जालंधर में उम्मीदवारों की भेजी नई लिस्ट
- भाजपा और मोदी सरकार ने विकसित भारत को विकसित व सशक्त करने वाला बजट पेश किया : लाल सिंह आर्य
- पंजाब मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन जालंधर यूनिट के चुनाव हुए संपन्न
- पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का फैसला तीनों इस्तीफ़े स्वीकार