जालंधर : लोकसभा चुनाव अभियान के आगाज के बीच कांग्रेस के शीर्षस्थ नेतृत्व ने केंद्र सरकार पर मुख्य विपक्षी दल को चुनाव लड़ने से पंगु करने का गंभीर आरोप लगाते हुए महिला कांग्रेस नेत्री रेनू रुहेला ने कहा है कि इनकम टैक्स द्वारा बैंक खातों को फ्रीज किए जाने के बाद पार्टी के पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं। इस कारण कांग्रेस चुनाव अभियान से जुड़ा कोई काम नहीं कर पा रही है।कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज कर देश के लोकतंत्र को फ्रीज कर दिया गया है और मुख्य विपक्षी दल के चुनाव लड़ने के रास्ते में डाली जा रही बाधाओं से साफ है कि भारत के दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र होने का दावा झूठ है।