

जालंधर : पुलिस द्वारा लगातार बदमाशों,गैंगस्टर और तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार जमशेर में पुलिस और बदमाशों में गोलियां चली है। मिली जानकारी के अनुसार जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गों को मुठभेड़ में पुलिस ने काबू किया है। सूत्रों के अनुसार 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि भीषण गोलीबारी में करीब 15 गोलियां चली। घटना में घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।बीते दिन आप वर्कर पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार किए मनजीत सिंह भापा और अमनदीप बिल्ला के बाद दविंदर पाल की गिरफ्तारी की गई थी। सूत्रों से अनुसार पुलिस पिस्तौल बरामद करने के लिए आरोपियों की निशानदेही पर गई, जहां पुलिस पर आरोपी ने गोलियां चला दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।जिसके बाद बचाव में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गोली गुर्गे के लगी तथा वह घायल हो गया। इस मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गुर्गे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मौके से पुलिस ने 6 हथियार और गोली सिक्का भी बरामद किया है।मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि गांव जंडियाला मजकी में आप वर्कर पर गोली चलाने के मामले में बीते दिन आरोपी को गिरफ्तार किया था। आज आरोपी से उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने जब उनकी टीम पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में आरोपी की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस मुठभेड़ में 15 गोलियां चलीं। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। आरोपी के कब्जे से 6 हथियार और गोली का सिक्का बरामद किया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी नारकोटिक्स, हथियार व्यापार और जबरन वसूली रैकेट से जुड़ा हुआ है।पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी जंडियाला के रहने वाले है और आरोपियों के खिलाफ कुल 11 मामले दर्ज है। आरोपी जग्गू भगवानपुरिया के लिए काम करते है। आरोपियों ने आसपास जिलों में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है, जो कि रिकार्ड में नहीं है। सीपी शर्मा ने कहा कि एक वैपन कल रिकवर कर लिया था, वहीं आज मध्य प्रदेश से लाए गए अन्य वैपन की रिकवरी के लिए एक आरोपी को उसकी निशानदेही पर लाया गया जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आरोपियों ने जालंधर में एक वारदात को भी अंजाम देना था। काबू किए गए आरोपी की उम्र 22 साल के पास है।








