जनसंघ से निकली बीजेपी आज दुनिया की लोकप्रिय पार्टियों में हो चुकी है शामिल : सुभाष शर्मा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस वेव एस्टेट, सेक्टर 85, मोहाली में आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया सचिव हरदेव सिंह उभ्भा रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर उनके साथ मिली गर्ग जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, जसमिंदर सिंह, मंडल प्रभारी मनोज शर्मा आदि भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी ने पार्टी के भले तथा केंद्र में इस बार 400 पार की विजय यात्रा के लिए प्रभु चरणों में अरदास की गई।डॉ. सुभाष शर्मा ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस पर बधाई दी और कहाकि 44 साल पहले राष्ट्र सेवा व राजनीतिक स्वच्छता के लिए एवं भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया था। उस समय रोपा गया पौधा आज कार्यकर्ताओं के बलिदान तथा अनथक परिश्रम के चलते विशाल वृक्ष बन चुका है। भारतीय जनता पार्टी को आज इस मुकाम पर पहुँचाने में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जैसे अनगिनत महान व्यक्तियों का बलिदान सर्वोपरी रहा है। उन्होंने कहाकि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों को कोटि-कोटि प्रणाम तथा सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। जनसंघ से निकली बीजेपी आज दुनिया की लोकप्रिय पार्टियों में शुमार है। जिसने हमेशा ‘नेशन फर्स्ट’ को जहन में रखकर काम किया है। भाजपा समाज के सभी वर्गों को विश्वास में लेकर, राष्ट्र निर्माण के लिए काम कर रही है। हमें गर्व है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज एक मजबूत एवं स्वाभिमानी देश के रूप में स्थापित हुआ है। भाजपा ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई तथा प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में कई इतिहास रचे हैं और यह सफर आगे भी निरंतर जारी है। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता व् भाईचारे की साँझ को कायम रखने तथा सहयोग के लिए संकल्प को दोहराया।हरदेव सिंह उभ्भा ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी व कार्यकर्त्ता पूरी तरह तैयार हैं और चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। पार्टी के कार्यकर्त्ता केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार द्वारा देश की जनता के लिए चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं और उन्हें इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं तथा पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव में पंजाब भर में उतारे गए 13 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।IMG 20240406 WA0630 उन्होंने कहा कि जनता आम आदमी पार्टी के दो वर्ष के शासन में त्राहि-त्राहि कर उठी है और जनता अब इस भ्रष्टाचारी व झूठी सरकार से निजात पाना चाहती है। लोगों ने भाजपा को पंजाब के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को विकल्प के रूप में चुन लिया है, क्यूंकि जनता जा चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी ने देश की जनता के साथ जो भी वादे किए थे उन्हें लगभग पूरा किया है और जनता को अब पूर्ण विश्वास हो चुका है कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब की जनता के साथ भी जो वादे करेगी उसे अवश्य पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा 400 विजयी लोकसभा सीटों का आंकड़ा पार करके केंद्र में तीसरी बार नरेंदर मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रेस सचिव एडवोकेट डीएस विर्क, मोहित शर्मा, कमल अत्री, मंडल अध्यक्ष जसमिंदर पाल सिंह, मंडल महासचिव गुलशन सूद, आशु शर्मा आदि उपस्थित थे।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page