कांग्रेस फिर से देश को विकास के रास्ते पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है : हरमीत सिंह साभा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : नॉर्थ हल्का के युवा नेता व समाज सेवक हरमीत सिंह साभा ने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस फिर से देश को विकास के रास्ते पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है। यही वजह है कि इस घोषणापत्र को न्याय पत्र नाम दिया गया है। न्याय पत्र लगातार जनता के संपर्क में रहकर और उनकी बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। घोषणापत्र में पार्टी के पांच न्याय – ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’ को शामिल किया गया है।उन्होंने कहा कि जनता आम चुनाव में कांग्रेस की न्याय गारंटियों पर विश्वास कर लोकतंत्र में आस्था रखते हुए इस बार कांग्रेस पार्टी को वोट देने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में भाजपा के कुशासन ने देश की सतत विकासशील गति को ना सिर्फ रोका है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक रूप से देश पीछे भी धकेलने का काम किया है।
हरमीत सिंह साभा के अनुसार पंजाब कांग्रेस के सभी कार्यकर्त्ता इस चुनाव में न्याय पत्र के पांच न्याय व 25 गारंटियों को आधार बनाकर जनता के बीच में जायेंगे और कांग्रेस राज्य की सभी 13 सीटों पर अपना विजयी परचम लहराएगी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page