

जालंधर :प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार ( पी.एम.आर.बी.पी.) के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख़ 31 जुलाई 2024 है।
डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार हर साल 5 से 18 साल के उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने दूसरों के लिए असाधारण बहादुरी का काम किया हो, जिन्होंने बेमिसाल काबलीयत, शानदार प्राप्तियों के साथ समाज पर व्यापक और प्रत्यक्ष प्रभावित किया हो। उन्होंने बताया कि यह पुरुस्कार खेल, समाज सेवा, विज्ञान और प्रौद्यौगिकी, वातावरण, कला और सभ्याचार और नवीनता के क्षेत्रों में दिए जाते है।उन्होंने बताया कि कोई भी बच्चा, जो भारत का नागरिक है, पुरुस्कार के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि माँगी गई योग्यता वाले बच्चे प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार की वैबसाईट https//:awards.gov.in पर 31 जुलाई 2024 तक अपनी रजिस्ट्रेशन कर सकते है।उन्होंने बच्चों को इस पुरुस्कार के लिए अप्लाई करने की अपील भी की। इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए ज़िला बाल सुरक्षा यूनिट, गांधी वनिता आश्रम कपूरथला चौक जालंधर में पहुँच की जा सकती है या दफ़्तर की ई- मेल आई डी dcpojal2016@ gmail. com से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
You Might Be Interested In
- पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा निर्देश पर 11 जगहों पर उनकी टीम द्वारा दी दबिश
- मुस्लिम समाज की नाराज़गी पर अकाली दल एक्टिव, हाफिज तहसीन अहमद और एडवोकेट नईम खान की बंद कमरे में अहम मिटींग
- डिप्टी कमिश्नर ने नगर निगम/ कौंसिलों को बरसाती पानी की तेज़ी से निकासी के लिए ड्रेनेज प्वाईंट से ब्लाकेज दूर करने के दिए निर्देश
- मेरे सुंदर “जालंधर महानगर” को किसकी लगी नज़र
- युद्ध नशे के विरुद्ध: जालंधर शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए ‘संपर्क’ बैठक के दौरान जनता से बातचीत
- हज़ारो राम भक्तों ने जय श्री राम जयघोष करने वाले से मारपीट,हेट स्पीच,दो समुदाय में टकराव करवाने के मामलो मे दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर किया रोष प्रदर्शन