जालंधर में रुद्र सेना संगठन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौ मांस से भरे ट्रक को किया काबू

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : जालंधर में हिंदू संगठनों ने एक सील बंद ट्रक को पठानकोट चौक पर पकड़ा हिंदू संगठनों का आरोप है कि इस ट्रक में गौ मांस लोड करके लेकर जाया जा रहा था। जैसे ही इसका रूद्र सेना संगठन के अध्यक्ष दिनेश कुमार को पता चला तो अपने सगठन सदस्यो सहित पहुच कर ट्रक को रोक लिया गया और मौके पर ही थाना आठ की पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। दिनेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया ट्रक जम्मू कश्मीर जाना था। पकड़े गए ड्राइवर और हेल्पर ने माना है कि ट्रक में गोमांस ही है, उन्हें मारा न जाए। हिंदू संगठन की एक टीम लुधियाना से ट्रक के पीछे लगी थी, लेकिन ट्रक चालक वहां से तो चकमा देकर ट्रक भगा ले गया। जिसके बाद जालंधर की टीमों को अलर्ट कर दिया गया था। पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है। थाना आठ की पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को थाना में लाकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने ट्रक ड्राइवर समेत 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं फोरेंसिक और डॉक्टरों की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page