जालंधर: ईद के पावन पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोग विशेष रूप से पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य स. अमरजीत अमरी के कार्यालय पहुंचे और ईद का त्योहार मनाया। सभी का तहेदिल से स्वागत करते हुए स. अमरजीत अमरी ने कहा कि ईद का त्योहार हमारी भाईचारक सांझ को और मजबूत करता है। पूरे मुस्लिम समाज को ईद की बधाई देते हुए अमरी ने कहा कि पंजाब की सामाजिक बॉन्डिंग बहुत मजबूत है। हम भाईचारे में रहते हैं और नफरत फैलाने वालों को यहां कोई जगह नहीं मिलती। पंजाब गुरुओं, पीर, फकीरों, कवियों और शहीदों की भूमि है, यहां नफरत के बीज नहीं खिलते हैं। उन्होंने कहा कि रमजान महीने के सब्र का फल ईद है। हिंदू, मुस्लिम, सिख सभी भाई-भाई हैं और सभी धर्म भाईचारक सांझ की शिक्षा देते हैं।इस अवसर पर अब्दुल मन्नण खान, मोहम्मद शहादत, अमरनाथ यादव, गोल्डी भाटिया, गुरदर्शन लाल आदि भी उपस्थित थे।