


जालंधर : स. हरविंदर सिंह विरक, पी.पी.एस., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जालंधर देहात के दिशा-निर्देशों पर तथा मुकेश कुमार, पी.पी.एस., पुलिस कप्तान (स्थानीय/तफ्तीश), जालंधर देहात की निगरानी में माड़े तत्वों और नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई विशेष मुहिम के तहत सुखपाल सिंह, पी.पी.एस., उप पुलिस कप्तान, सब डिवीजन शाहकोट और इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह भुल्लर, मुख्य अधिकारी थाना शाहकोट की पुलिस पार्टी द्वारा 05 तस्करों को गिरफ्तार कर 265 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल .45 बोर तथा 05 जिंदा कारतूस बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की गई है। जानकारी देते हुए एसएसपी जालंधर देहात ने बताया कि दिनांक 19.02.2026 को एएसआई जगतार सिंह, इंचार्ज चौकी मलसियां, थाना शाहकोट, जिला जालंधर द्वारा पुलिस पार्टी सहित नाकाबंदी के दौरान APS नर्सिंग कॉलेज मलसियां के सामने से एक मोटरसाइकिल मार्का यामाहा R-15 नंबर PB-08-EP-2787 पर सवार सुरिंदरपाल सिंह उर्फ शिंदा पुत्र अमरजीत निवासी पूनियां थाना शाहकोट जिला जालंधर, रविंदर उदय पुत्र लखवीर निवासी हेरा थाना सदर नकोदर जिला जालंधर तथा गुरप्रीत सिंह पुत्र बुद्ध प्रकाश निवासी बीटला थाना महितपुर जिला जालंधर को काबू किया गया।तलाशी लेने पर सुरिंदरपाल सिंह उर्फ शिंदा की डब्ब से एक पिस्तौल .45 बोर सहित 05 जिंदा कारतूस तथा 22 ग्राम हेरोइन, रविंदर उदय से 21 ग्राम हेरोइन और गुरप्रीत सिंह से 19 ग्राम हेरोइन, कुल 62 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में इनके खिलाफ मुकदमा नंबर 43 दिनांक 19.02.2026 अधीन धारा 25(1-B)(a) Arms Act तथा 21/61/85 NDPS Act थाना शाहकोट में दर्ज किया गया है।पकड़े गए आरोपीयो की पहचान सुरिंदरपाल सिंह उर्फ शिंदा पुत्र अमरजीत निवासी पूनियां थाना शाहकोट जिला जालंधर, रविंदर उदय पुत्र लखवीर निवासी हेरा थाना सदर नकोदर जिला जालंधर, गुरप्रीत सिंह पुत्र बुद्ध प्रकाश निवासी बीटला थाना महितपुर जिला जालंधर पकड़े गए आरोपियों के पास से एक पिस्तौल .45 बोर सहित 05 जिंदा कारतूस,62 ग्राम हेरोइन, मोटरसाइकिल मार्का यामाहा R-15 नंबर PB-08-EP-2787 बरामद की गई
इसी प्रकार दिनांक 20.02.2026 को एएसआई सरवण सिंह, थाना शाहकोट ने पुलिस पार्टी सहित क्षेत्र गश्त के दौरान नजदीक गांव थम्मूवाल से एक कार नंबर PB-33-E-3651 मार्का स्विफ्ट डिजायर (रंग सफेद) में सवार कार चालक बलजीत सिंह उर्फ बलजीता पुत्र कुलवंत सिंह निवासी बीटला थाना महितपुर जिला जालंधर तथा साथ वाली सीट पर बैठे लवप्रीत सिंह उर्फ समर पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी जोधे थाना सदर जलालाबाद जिला फाजिल्का को काबू किया।तलाशी लेने पर बलजीत सिंह उर्फ बलजीता से 102 ग्राम हेरोइन तथा लवप्रीत सिंह उर्फ समर से 101 ग्राम हेरोइन, कुल 203 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में इनके खिलाफ मुकदमा नंबर 44 दिनांक 20.02.2026 अधीन धारा 21/61/85 NDPS Act थाना शाहकोट जिला जालंधर में दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलजीत सिंह उर्फ बलजीता पुत्र कुलवंत सिंह निवासी बीटला थाना महितपुर जिला जालंधर, लवप्रीत सिंह उर्फ समर पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी जोधे थाना सदर जलालाबाद जिला फाजिल्का हुई है पकड़े गए व्यक्तियों के पास से. 203 ग्राम हेरोइन, एक कार नंबर PB-33-E-3651 मार्का स्विफ्ट डिजायर बरामद की गई आप को बात दे कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है तथा इनसे गहन पूछताछ जारी है। नशा तस्करी में शामिल अन्य व्यक्तियों संबंधी अहम सुराग मिलने की संभावना है।

