अश्वनी अग्रवाल ने विधवा एवं बेसहारा महिलाओं के लिए राशि जारी करने पर पंजाब सरकार का जताया आभार

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड 80 के आप पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य की विधवा एवं बेसहरा महिलाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के मार्च माह हेतु 102 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी किए जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और विशेष रूप से महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि यह वित्तीय सहायता उन हजारों विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए बड़ी राहत साबित होगी, जो अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सरकारी सहायता पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याणकारी नीतियों को प्राथमिकता दे रही है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार की यह सहायता न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी बल्कि उनमें आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान की भावना भी बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की लोक-हितैषी नीतियों के कारण महिलाओं को सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता मिल रही है।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भविष्य में भी समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए इसी तरह प्रतिबद्धता व ईमानदारी के साथ कार्य करती रहेगी ताकि हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page