वेस्ट हलके में पुलिस और एक्साइज विभाग की टीम की घर पर रेड भारी मात्रा में शराब बरामद

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : वेस्ट हलके में पुलिस और एक्साइज विभाग की टीम ने राजू चौहान के घर पर रेड की। जहां पुलिस टीम और एक्साइज विभाग की टीम ने भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद की है। वहीं राजू चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर एक्साइज विभाग की टीम के साथ एसपी, एसीपी और एसएचओ भी मौजूद है। अधिकारी ने बताया कि घर से 50 से अधिक शराब की पेटियां बरामद की गई।मामले की जानकारी देते हुए एक्साइज विभाग के अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर गुप्त सूचना के आधार पर घर पर रेड की गई। इस दौरान भारी मात्रा में शराब घर में स्टोर की हुई थी। पहले भी कई बार चैकिंग की जा चुकी है, लेकिन आज भारी मात्रा में विस्की की पेटियां बरामद की गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नाखा वाले बाग मधुबन कालोनी में राजिंदर कुमार उर्फ राजू चौहान अवैध शराब का काम करता है। जिसके बाद एक्साइज विभाग की टीम के साथ मिलकर घर पर रेड की गई।एसीपी आतिश भाटिया ने कहा कि घर से रेड के दौरान मौके से 50 से 60 पेटियां बरामद की गई। राजू चौहान को मौके से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान जांच में पाया गया कि रिहायशी इमारत को गलत कामों में राजू इस्तेमाल कर रहा था। जिसके बाद नगर निगम की टीम को भी सूचना दी गई। मौके पर नगर निगम की टीम घटना स्थल का जायजा लेकर गई है। जिसके बाद नगर निगम की टीम की ओर से भी बनती कार्रवाई की जाएगी। जांच में सामने आया है कि राजू के पहले भी मामले दर्ज है और उसकी भी जांच की जा रही है। वहीं शक्की व्यक्तियों से सामान जब्त किया गया है। जिसमें 4 सिलेंडर बरामद किए गए।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page