डिप्टी कमिश्नर ने भारत रत्न डा. बीआर अंबेडकर को की पुष्पांजलि अर्पित

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर आज डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने स्थानीय जिला प्रशासन परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बाबा साहब एक महान विद्वान, वकील, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने समाज के गरीबों और कमजोर वर्गों की भलाई के लिए अनेक प्रयास किए।उन्होंने कहा कि डा.अंबेडकर जी द्वारा गरीबों, शोषितों और दबे-कुचले लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया संघर्ष एक मिसाल है, जो लोगों को हमेशा समाज और देश की निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान का निर्माण कर देश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने में अहम भूमिका निभायी। उनके बनाए संविधान से देश के हर वर्ग को आगे बढ़ने का समान अवसर मिला।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि भारतीय संविधान डा.अंबेडकर जी की कड़ी मेहनत, लगन और दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज के भारत के निर्माण में डा. बीआर अंबेडकर के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि डा. बीआर अंबेडकर जी के सिद्धांत सभी लोगों के लिए प्रकाशपुंज के समान है।ज्वाईंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर डा.अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, एस.डी.एम. बाबा साहेब डा. बलबीर राज सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page