500 ग्राम नशीले पाउडर के साथ एक युवक काबू

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर :  कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक व्यक्ति को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है जानकारी देते हुए परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में चरस का कारोबार करने वाला एक गिरोह शहर के कई इलाकों में तेजी से अपना काम कर रहे है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने शहर के बीएमसी चौक के पास जाल बिछाया। बीएमसी चौक पेट्रोल पंप की तरफ से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। जब शक के आधार पर पुलिस पार्टी ने हाथ में पॉलिथीन बैग लेकर जा रहे युवक को चेकिंग के लिए रुकने को कहा। वहीं उन्होंने बताया कि उक्त युवक भागने लगा जिसके बाद पुलिस पार्टी ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। मौके पर ही पुलिस पार्टी ने चैकिंग के दौरान उसके कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद की। पकड़े गए युवक की पहचान पंकज हंस पुत्र तिलक राज निवासी साईं कॉलोनी नजदीक शिव मंदिर घास मंडी जालंधर के रूप में हुई है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page