जालंधर लोकसभा हल्के में भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत,रिटायर्ड एसएसपी पीपीएस हरविंद्र सिंह ढल्ली पार्टी में हुए शमिल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनावों से पहले देहाती क्षेत्र भोगपुर में मजबूती मिलते हुए रिटायर्ड एसएसपी पीपीएस हरविंद्र सिंह ढल्ली ने भाजपा ज्वॉइन की है। उन्हें भाजपा ज्वॉइन करवाने के लिए पंजाब प्रदेश के प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,और प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अमृतपाल सिंह ढल्ली,मंडल 5 के महामंत्री चंदन रखेजा विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर उनके साथ आए साथियों में सरदार भूपिंदर सिंह,रिटायर्ड इंस्पेक्टर पंजाब पुलिस,सरदार सरवन सिंह डल्ली,सरदार अवतार सिंह दशमेश आदि ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।पंजाब में अलग अलग जगहों पर अपनी सेवाएं निभाने वाले उच्च अधिकारी के भाजपा का जनादार और ज्यादा मजबूत हो गया है।आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भाजपा में आने से पहले इन्हें विरोधियों द्वारा अपनी पार्टी में बड़ा पद देने का ऑफर भी किया गया,जहा इन्हें आप पार्टी कपूरथला का हल्का इंचार्ज बनाने के लिए प्रस्ताव भेज रही थी पर हरविंद्र सिंह ढल्ली ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की नीतियों से प्रभावित हूं जो कि राष्ट्रवाद की धारणा पर चलती है।विजय रुपाणी ने भाजपा जॉइन करने पर उनका हार्दिक स्वागत किया वही उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा में भाजपा के बढ़ते जनादर से सत्तारूढ़ पार्टी की कारगुजारी पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की विकासवादी सोच के चलते ही आज समाज के हर वर्ग मे भाजपा से जुड़ने का उत्साह बढ़ता जा रहा है।हरविंद्र सिंह ढल्ली ने कहा कि केवल भाजपा ही पंजाब के लोगो को सुरक्षा की सुविधा दे सकती है और उनके उज्वल भविष्य के लिये नीतियोँ को धरातल पर लागू कर सकती है।उन्होंने कहा कि पंजाब प्रांत की संवेदनशीलता को देखते हुए पंजाब के लोगो को केवल भाजपा मे ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में अराजकता पूरे जोर पर चल रही है तथा आज हर पंजाबी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह गहन चिंतन में डूबा हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब मे केवल भाजपा ही अमन शांति लाकर प्रदेश का विकास करवा सकती है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page