

जालंधर : राज्य में संगठित अपराध को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान आधारित एक आतंकवादी मॉड्यूल के साथ जुड़े एक सदस्य की गिरफ़्तारी के साथ सरहद पार गुर्गों द्वारा योजनाबद्ध संभावित टारगेट किलिंग को टाल दिया है। पंजाब पुलिस के डायरैक्टर जनरल गौरव यादव ने आज यहाँ बताया कि पकड़े गए मुलजिम की पहचान अमृतसर के गाँव ऊधौ नंगल के लवप्रीत सिंह उर्फ पिचो के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसके कब्ज़े से एक मैगज़ीन और चार जिंदा कारतूसों समेत एक .30 बोर का ऑटोमैटिक चीनी पिस्तौल भी बरामद किया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ख़ुफिय़ा जानकारी पर तेज़ी से कार्यवाही करते हुए काउन्टर इंटेलिजैंस जालंधर की पुलिस टीमों ने रामा मंडी के इलाके में विशेष नाका लगाया और दोषी व्यक्ति के कब्ज़े से अति-आधुनिक ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद करके उसे गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि जांच से पता लगा है कि गिरफ़्तार मुलजिम लवप्रीत पाकिस्तान आधारित गुर्गों के लिए काम कर रहा था, जिन्होंने समाज में डर और अशांति पैदा करने के लिए जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में टारगेट किलिंग को अंजाम देने का काम उसे सौंपा हुआ था। जानकारी देते हुए एसएसपी काउन्टर इंटेलिजेंस जालंधर नवजोत सिंह माहल ने बताया कि मुलजिम ने पाक आधारित गुर्गों ने दुबई के द्वारा गिरफ्तार दोषी के बैंक खातों में पैसे जमा करवाए थे और दोषी द्वारा सरहद पार से भेजा गया पिस्तौल समेत हथियार जम्मू-कश्मीर के सांबा इलाके से प्राप्त किया था। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है। इस सम्बन्धी पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल (एस.एस.ओ.सी.) अमृतसर में एफआईआर नंबर 25 तारीख़ 22.04.2024 को हथियार एक्ट की धारा 25 और भारतीय दंड संहिता (आई.पी.सी.) की धारा 120-बी के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
You Might Be Interested In
- होशियारपुर के सरदार बहादुर अमीन चंद सोनी आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, बजवाड़ा में दाखिला शुरू
- जतिंदर चोपड़ा साथियों सहित हैनरी व सैनी की अगुवाई में हुई भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल
- फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभाएं रैलियों में हुई तब्दील
- 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार
- वेस्ट हलके में चल रही वोटिंग के दौरान कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पहुंचे कमिश्नर दफ्तर
- White Diamond Resort का मालिक हनी रंधावा महिला से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार