

जालंधर : देहात के अलावलपुर में सुबह व्यक्ति की बेहरमी से हत्या कर दी गई थी। इस दौरान आरोपी से व्यक्ति की सिर को धड़ से अलग करके कहीं फेंक दिया था। पुलिस ने कत्ल की गुत्थी को कुछ घंटों में ही सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामल में काफी देर बाद पुलिस ने कुलविंदर के सिर को भी बरामद कर लिया। प्रैस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए एसएसपी जालंधर अंकुर गुप्ता ने बताया कि अलावलपुर में कुलविंदर सिंह नाम के व्यक्ति का कत्ल कर दिया था। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर इन्वेस्टिगेशन की तो पता चला कि सोनू नाम के व्यक्ति ने कत्ल किया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों एक दूसरे को जानते थे। सोनू का कहना था कि एक वारदात में कुलविदंर भी उसके साथ था, लेकिन उस केस में सजा सिर्फ उसे ही भुगतनी पड़ी थी। जिसका बदला लेने के चलते सोनू ने कुलविंदर का कत्ल किया। फिलहाल सोनू को कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई है। सोनू से पूछताछ में पता चला है कि पुरानी रंजिश के चलते उसने यह कत्ल किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का दातर भी बरामद किया गया है, जोकि सोनू ने कुलविंदर सिंह के कत्ल के समय में इस्तेमाल किया था।
You Might Be Interested In
- डिप्टी कमिश्नर ने समागम की रिहर्सल का लिया जायज़ा
- जालंधर : बिजली की नंगी तार से लग युवक की मौक़े पर ही मौत
- डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह नगर निगम चुनाव से पहले ही एक्शन में
- जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतर्राज्यीय लुटेरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 11 लोगों को किया गिरफ्तार
- जालंधर उपचुनाव 2024 के आम चुनावों के लिए टोन सेट करेगा : कैप्टन अमरिंदर सिंह
- जिला प्रशासनिक कॉम्पलैक्स में कैंसल बूथों की नीलामी 30 अगस्त को