भूपिंदर कुमार के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का हुआ आयोजन

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष भूपिंदर कुमार ने नॉर्थ हल्के में अपने निवास स्थान पर पार्टी उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन सलेमपुर मुसलमाना में किया गया।इस अवसर पर भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु,प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,राजेश बाघा,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश मल्होत्रा,किरण बाला आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा के निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ताओं की मेहनत इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजयी बनायेगी।IMG 20240503 WA1125उन्होंने कहा कि जलांधर के रूके हुए विकास की रफ्तार को भाजपा ही पूरा करेगी।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार की विकासशील नीतियोँ को आम लोगों तक पहुँचाने का कार्य हमारा कार्यकर्ता करेगा।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत तय है और इस चुनाव में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को जालंधर सीट पर विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।सुशील रिंकु ने कहा कि किसी भी सगठंन को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता ही आधार होता है और हमारा कार्यकर्ता पार्टी के प्रति पूरा समर्पित है।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जीत का श्रेय हमारे मेहनती कार्यकर्ताओं को जायेगा जो दिन रात पार्टी के लिए मेहनत कर रहे है।उन्होंने कहा कि भाजपा का किसी से कोई मुकाबला नही है तथा इस बार यह सीट जीत कर पार्टी इतिहास बनायेगी।।इस अवसर पर महासचिव अनिल शर्मा, दिनेश महेंद्रू, शंकर लाल,जसपाल रंधावा,कमल सिंह, परवीन,हरजिंदर कौर,बलविंदर कौर,सूर्या मिश्रा,सोहन लाल आदि उपस्थित थे।

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page