विक्की गौंडर का साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर: पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए विक्की गौंडर के सदस्य को हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि संगठित अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने विक्की गौंडर गैंग के सदस्य नवीन सैनी उर्फ चिंटू को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की चिंटू पिछले 9 महीने से फरार चल रहा था, जिससे 5 पिस्तौल भी बरामद हुई है। DGP गौरव यादव ने आगे कहा कि यह गिरोह नशीली दवाओं और हथियारों की तस्करी, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली जैसे विभिन्न अपराधों में शामिल है।गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर की पहचान नवीन सैनी उर्फ चिंटू के रूप में हुई है, जो करीब 9 महीने से फरार चल रहा था। चिंटू के खिलाफ FIR दर्ज कर ली अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page