नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्तायों में भारी उत्साह : मोहिंदर भगत

by Sandeep Verma
0 comment

जालन्धर ( एस के वर्मा ): भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम चुनाव को लेकर कमर कस ली है। भाजपा ने निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठकों का सिलसिला भी शुरू कर दिया है, जिसके तहत भाजपा दफ्तर जालंधर वैस्ट में मंडल नंबर 9 की बैठक मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा की देखरेख में प्रभारी रमन पब्बी की अध्यक्षता और प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत की रहनुमाई में हुई। मोहिंदर भगत ने कहा कि जालंधर वेस्ट के भाजपा कार्यकर्तायों में आगामी नगर निगम चुनाव के लिए भारी उत्साह है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे है। पार्टी कार्यकर्ता सच्ची लगन से काम कर रहे है इसलिए पार्टी को जीतने से कोई नहीं रोक सकता । आगामी नगर निगम चुनाव की जीत के लिए हम कोई कसर नही छोड़ना चाहते। इसके लिए बूथ स्तर पर तैयारियां शुरू की गई है। भाजपा का कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनकल्‍याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ जनता के बीच रहता है, लोगों के बीच कार्य करता है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार झूठे वायदों के आधार पर बनी है। आप सरकार ने कोई वायदा पूरा नहीं किया। आप सरकार जनता को बुनियादी सहूलतें देने में भी असफल रही है। इसलिए लोग नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को मुँह नहीं लगाएगें। IMG 20221129 WA0589    प्रभारी मंडल नंबर 9 रमन पब्बी ने कार्यकर्तायों से मेहनत के साथ चुनावों के लिए जुट जाने के लिए निर्देशित किया। प्रत्येक कार्यकर्ता को आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना चाहिए। लोगों से जनसम्पर्क कर बूथ स्तर पर नए वोटरों को जोड़ने का काम किया जाए । मंडल अध्यक्ष और मंडल के सभी पदाधिकारियों ने प्रभारी रमन पब्बी को विश्वास दिलाया कि जालंधर वेस्ट में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी और कारपोरेशन जालंधर में भाजपा के मेयर बनाऐगी। बैठक के समापन में मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा, जिला महासचिव राजीव ढींगरा,अनूप सरीन,कुमद शर्मा,मुनीश बल,सौरव गुप्ता,राणा नैय्यर,विकास शर्मा,रमन गुम्बर,सुनील चोपड़ा ,राजीव वर्मा ,राजेश अरोड़ा,शिव शर्मा,रोविल मुंजाल,ग्रीश शबरवाल,विक्की,सचिनजीत अरोड़ा ,सहदेव कुमार,सुरेश महाजन,प्रकाश भार्गव उपस्थित थे।

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page