विधायक हैनरी के नेतृत्व में किला मोहल्ले की जनता ने किया चन्नी का किला मजबूत

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर : लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तरी क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी की अगुवाई में क़िले मोहल्ले में रैली का आयोजन किया गया। जिसमे इलाकावासियों ने कांग्रेसी उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी और विधायक हैनरी का ढोल ताशे और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

IMG20240525224515 01

oplus_0

इस मोके पर चन्नी ने जनता को सम्बोदित करते हुए कहा की अगर जालंधर वासियों ने मुझे जीत का आशीर्वाद दिया तो मैं नशे को जड़ से ख़तम कर दूंगा। उन्होंने कहा पहले कभी पंजाब व पंजाब की जवानी की सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में धाक होती थी। पंजाब के जवान पहलवानी में अपने जलवे बिखेरते थे। बेशक आज भी कुछ लोगों ने अपनी इस अनमोल धरोहर को खोने नहीं दिया व आज भी काफी नौजवान अपने पंजाब का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहे हैं। मगर बदकिस्मती है

IMG20240525213226 01

oplus_0

कि पिछले कुछ सालों से पंजाब में नशे का ऐसा दरिया बहा, जिसने पंजाब की तस्वीर बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पंजाब की ज्यादातर जवानी आज इस नशे रूपी जहर की गुलाम बन कर रह गई है। पांच दरियाओं की धरती पंजाब पर आज नशे का छठा दरिया इतनी तेजी से बह रहा है जिसे रोकने में आम आदमी सरकार और मोदी सरकार विफल रही है। आवारा जानवरों को लेकर इलाकानिवासियों ने अपनी मांग चन्नी और हैनरी के सामने रखी तो चन्नी ने जनता को यह आश्वासन दिया की शहर के सभी आवारा जानवरों का बंदोबस्त पहल के आधार पर होगा। IMG20240525221706इलाके के विधायक जूनियर अवतार हैनरी ने क़िले मोहल्ले की जनता का हार्दिक धन्यवाद किया और कहा की क्षेत्र की जनता ने सदा उन्हें मान बक्शा है।

IMG 20240526 203332

Oplus_0

IMG20240525231040

इस मौक पूर्व पार्षद पति सलिल बाहरी,ब्लाक प्रधान दीपक शर्मा,पूर्व पार्षद रजनी बाहरी, राजेश भट्टी, पूर्व पार्षद पप्पी पूरी,स शर्मा, माइक खोसला,प्रेम प्रकाश बिट्टा,पवन कपूर गोरा,जीवन ज्योति,नूरी,नंदू सहगल,विकास तलवाड़,राजा महेन्द्रू,विक्की शर्मा,शोरी ब्रदर्स,शिव खन्ना,राजू सोबती,वरिंदर,सोनू साहनी,पवन कपूर गोरा,पारस अरोड़ा, करण कपूर,मनु कपूर, नन्नू कपूर,मानव,हनी मल्होत्रा,साजन,टक्कर,योगेश सूरी,राजा जैन,सूरज,शमशेर सिंह,मलकीत सिंह,दविंदर सिंह,टीटू ,कनिका वर्मा,सुदेश वर्मा,ज्योति,रेणु मेंहद्रु,आशा बाहरी,मक्खन हांडा, विशु भट्ट,दीपक खोसला,दीपक मोदी,गौरव थापर,नवीश मल्होत्रा,जज प्रधान, नवीन शर्मा,बंटी शर्मा,शाम, कनु मोदी,ग्रीश सहजपाल,आशा बाहरी,रेनू महेन्द्रू,वंदना मेहता,मनदीप कोर,रीटा,आशु,सुनील जैन,विक्की वर्मा,ज्योति शर्मा,गोरी शर्मा, आदि भारी संख्या में इलाका निवासी मौजूद थे।

 

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786