मुख्यमंत्री शीतल अंगुराल द्वारा उनके परिवार पर लगाए आरोपों का जवाब दें या इस्तीफा दें : चरणजीत चन्नी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD
जालंधर : लोकसभा क्षेत्र से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर वैश्ट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल द्वारा मुख्यमंत्री के परिवार पर लगाए गए आरोपों पर बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को यां तो इन आरोपों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए या फिर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। चरणजीत सिंह चन्नी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि शीतल अंगुराल ने एक विडियो जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री का परिवार के एक विधायक के माध्यम से अवैध काम करने के लिए करोड़ों रुपये ले रहा है और इस वीडियो में शीतल अंगुराल ने मुख्यमंत्री की पत्नी और बहन पर सट्टेबाजी, लॉटरी और अन्य अवैध गतिविधियों के लिए विधायक के जरीए पैसे लेने का आरोप लगाया है , जो कि बेहद गंभीर है। उन्होंने शीतल अंगुराल से मुख्यमंत्री के परिवार पर लगे आरोपों के सबूत सार्वजनिक करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को भी ऐसे आरोपों का जवाब देना चाहिए तथा मुख्यमंत्री की कोई प्रतिक्रिया न मिलने के कारण उन्हें बोलने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को शीतल अंगुराल के आरोपो का आज जवाब दे देना चाहिए था लेकिन इसके विपरीत शीतल अंगुराल को कई मामलों में नामांकित किया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी आम आदमी पार्टी के खिलाफ बोतला है उसका मुँह बंद कर दिया जाता है। चन्नी ने कहा है कि मुख्यमंत्री को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह स्पष्ट बताना चाहिए कि जालंधर में चल रही अवैध गतिविधियों में उनके परिवार की क्या भूमिका है और मुख्यमंत्री का परिवार आज किस आधार पर जालंधर में वोट मांग रहा है। चन्नी ने कहा कि उन्होने जालंधर की गलियों में घूम कर देखा है कि नशे के कारण घर बरबाद हो गए हैं।उन्होने कहा कि अगर मुख्यमंत्री का परिवार अवैध गतिविधियों में शामिल है तो राज्य का क्या होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो चुकी है और मुख्यमंत्री का परिवार यहां चुनाव लड़ने नहीं बल्कि जालंधर को बर्बाद करने के लिए आया है।स. चन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री शीतल अंगुराल द्वारा लगाए गए आरोपों की सच्चाई बताएं और जांच कराएं।उन्होने कहा कि वह पूरा चुनाव छोड़कर अवैध गतिविधियां का खुलासा कर रहे है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है और सभी अवैध गतिविधियां मुख्यमंत्री के अधीन चल रही हैं। उन्होंने कहा कि वह जालंधर में अवैध काम करने वाले हर व्यक्ति के दुश्मन हैं।स.चन्नी ने कहा कि जालंधर में इन चुनावों के बाद सरकार गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि शीतल अंगुराल पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और सांसद मालविंदर सिंह कंग ने आरोप लगाए हैं, लेकिन कंग को बताना चाहिए कि शीतल अंगुराल किसकी राजनीतिक उपज हैं। आम आदमी पार्टी के उच्च नेताओं ने शीतल अंगुराल से अवैध काम करवाये है, जिसके चलते शीतल अंगुराल ने जालंधर में सट्टेबाजी, लॉटरी, ड्रग्स,नशीले पदार्थों तथा रेहड़ी फड़ी से अवैध वसूली करवाई है। उन्होंने कहा कि मालविंदर कंग बताए कि तीन महीने पहले शीतल की क्या छवि थी जब शीतल अंगुराल आम आदमी पार्टी से विधायक थे। चन्नी ने कहा था कि जालंधर के एक और विधायक के अवैध धंधों में शामिल होने के कारण शीतल अंगुराल उनसे दूर भाग गए हैं जो कि शीतल अंगुराल के आरोपों से यह साबित हो रहा है।स. चन्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी जालंधर में सभी अवैध गतिविधियों की मास्टरमाइंड है और इसी के चलते जालंधर वैश्ट हलके के लोग नयें शीतल अंगुराल को जन्म देने की बजाए  कांग्रेस की साफ सुथरी छवि की उम्मीदवार सु​रिंदर कौर को जिताएं तांकि यहां से अवैध धंधों की जड़ें उखाड़ी जा सकें।
Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786