

जालंधर : देहात पुलिस ने 50 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। प्रैस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को 50 लाख की फिरौती मांगने के मामले की शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, 5 जिंदा रौंद और एक बाइक बरामद की है। वहीं जांच में खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि काबू किए गए आरोपियों में एक आरोपी गुजरात मुद्रा बंदरगाह से आई 2988 किलो हेरोइन के मामले में शामिल है।पुलिस ने बताया कि आरोपी जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन हेरोइन मामले में भगौड़ा था। जिसे दो दोषियों के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया जिसमें हरजिंदर सिंह पर 3 और जोबन के खिलाफ 4 मामले दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि 29 जून को मनप्रीत सिंह ने नकोदर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें पीड़ित ने कहा कि उसे विदेशी नंबर से फोन आया है, जिसमें व्यक्ति ने उससे 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदर पुत्र परमिंदरजीत सिंह निवासी शाहकोट, कुलविंदर सिंह उर्फ काका पुत्र बलविंदर सिंह निवासी लोहिया और जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन पुत्र बलविंदर सिंह निवासी जंडियाला के रूप में हुई है।
You Might Be Interested In
- कांग्रेस सरकार थी तब वह नशे के सौदागरों और नाजायज कॉलोनाइजर के सरप्रस्थ बने हुए थे : एचएस वालिया
- नार्थ हल्के में सीनियर और जूनियर हैनरी ने युवाओं को करवाया कांग्रेस में शामिल
- सांसद चन्नी विधायक बावा हैनरी के स्वागत में उमड़ा जन सैलाब उम्मीदवार
- युवाओं को समय की मांग के अनुसार कौशल प्रशिक्षण दिया जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर
- जालंधर रेलवे स्टेशन : हरिद्वार जाने वाली ट्रेन में लिखा भारत विरोधी नारा
- कैट विधासभा मे 2027 को कांग्रस आप का अंधेरा छटेगा कल खिलेगा : अशोक सरीन हिक्की