

जालंधर : शाहकोट पुलिस के इंस्पेक्टर अमन सैनी की टीम ने स्विफ़्ट गाड़ी पर जाली नंबर प्लेट लगाकर घूमने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर अमन सैनी ने बताया कि एएसआई सलविंदर सिंह पार्टी के साथ तहसील मोड़ शाहकोट के पास मौजूद थे उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इकबाल सिंह और अनमोलप्रीत सिंह स्विफ्ट गाड़ी की नंबर प्लेट पर काली टेप लगाकर जाली नंबर पीबी 05 एएम 5141 सहित घूम रहे है, जबकि गाड़ी का असली पीबी 08 एएम 5747 नबंर है। जिन्हें नाके पर रोककर जांच की गई। जिसके बाद जाली नंबर प्लेट सहित दोनों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों की पहचान इकबाल सिंह पुत्र पशोर सिंह और अनमोल प्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी जिला मोगा के रूप में हुई है।
You Might Be Interested In
- अनोखी पहल; डिप्टी कमिश्नर और सीनियर अधिकारियों ने ‘पंजाब सड़क सफाई मिशन’ के तहत 10 किलोमीटर तक की 51 सड़कों को लिया गोद
- सी.आई.ए स्टाफ जालंधर ग्रामीण द्वारा 02 नशा तस्कर गिरफ्तार कर 131 ग्राम हेरोइन की बरामद
- जालंधर देहात पुलिस ने सनसनीखेज गैंगरेप को अंजाम देने वाले 03 आरोपी किए गिरफ्तार
- जालंधर की धरती पर इंद्रेश महाराज के मुखारविंद से दिव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
- मुसलमानों के सियासी पिछड़ेपन की वजह से आज अल्पसंख्यक समुदाय के लोग निशाने पर हैं: नईम खान
- आम आदमी पार्टी के यूथ प्रधान रूबल संधु का किया गया भव्य स्वागत