जालंधर : कैबिनेट मंत्री के काफिले पर शरारती अनसरों ने किया हमला

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह के काफिले पर शरारती अनसरों ने हमला किया जब वह पत्नी के साथ रविदास चौक के पास से अपने घर की ओर जा रहे थे। घटना रात करीब 1:00 बजे की बताई जा रही है। इस दौरान काले रंग की बिना नंबर की लग्जरी कार में सवार होकर बदमाश आए और बलकार सिंह के काफिले पर पत्थरों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है आप को बता दे बदमाशों ने बलकार सिंह के पायलट गाड़ी के मुलाजिमों के साथ मारपीट भी की। इस दौरान जब पुलिस मुलाजिमों ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने कैबिनेट मंत्री के सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने तुरंत आईपीएस अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कैबिनेट मंत्री की रिहाइश की ओर चले गए और वहां पर भी गुंडागर्दी की। जहां पुलिस अधिकारियों ने 3 बदमाशों को हिरासत में ले लिया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों युवक नशे में धुत्त थे।कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने बताया कि बदमाशों की गिनती 6 के करीब थी। जिन्होंने उनके सुरक्षा गार्ड पर भी हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि बड़ी मशक्कत से अपने सुरक्षा गार्ड और मुलाजिम को लेकर अपने कोठी पर पहुंचे। लेकिन बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे उनके कोठी तक पहुंच गए और वहां पर उन्होंने गालियां करनी शुरू कर दी। कोई मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 युवकों को काबू कर लिया है उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली है। इस मामले को लेकर पुलिस कमीशन कुलदीप चाहल कहा कि वह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page