फेमिना मिस इंडिया 2024: राज्य विजेता तैयार, ग्रैंड फिनाले में होगा मुकाबला

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD
Trident AD

दिल्ली :  हाल ही में टॉप्स और रजनीगंधा पल्स द्वारा सह- प्रायोजित फेमिना मिस इंडिया 2024 ने सभी राज्य विजेताओं की घोषणा की है, सभी विजेता आने वाले ग्रैंड फिनाले में प्रतिस्पर्धा करेंगे और 60वीं फेमिना मिस इंडिया की विजेता को 73वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत की अगली वैश्विक सौंदर्य आइकन को खोजने के एक कदम और करीब ले जाता है। प्रजेंट का भव्य आयोजन पेजेंट के समृद्ध इतिहास को उभारने के साथ-साथ भारतीय महिलाओं के भविष्य को भी उज्जवल करता है।6 दशकों की सफलता के साथ, यह पेजेंट अब महिलाओं के लिए एक मंच बन चुका है जिसने अनगिनत महिलाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान दी है। इनमें से कई महिलाएं तो ग्लैमर और इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आइकन बन चुकी हैं। फेमिना मिस इंडिया भारतीय समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है, जिसने समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं के जीवन को एक आकार दिया है। अपने 60वें साल में , पेजेंट भारतीय महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपनी प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और सौंदर्य को प्रदर्शित करने का एक मंच प्रदान करने में पूरी लगन से कार्यरत है।पेजेंट की 5 महीने तक चलने वाली राष्ट्रीय चयन प्रक्रिया को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। ऑनलाइन स्क्रीनिंग के बाद, प्रेजेंट ने देश के हर क्षेत्र में पांच शहरों ( उत्तर में दिल्ली-एनसीआर, पूर्व में कोलकाता, उत्तर-पूर्व में गुवाहाटी, साउथ में बेंगलुरु और पश्चिम में मुंबई) का दौरा किया और क्षेत्रीय ऑडिशंस आयोजित किए। हजारों प्रतियोगियों ने अपने राज्य के किताब के लिए प्रतिस्पर्धा की। राज्य के शीर्ष 5 फाइनलिस्ट को मुंबई में मेगा ऑडिशन के लिए आमंत्रित किया गया, जहां से 30 राज्य विजेताओं का चयन हुआ, जिनमें 29 राज्य से और 1 संघ शासित प्रदेश से हैं। ये सभी विजेता ग्रैंड फिनाले में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इंडस्ट्री एक्सपर्ट और पूर्व पेजेंट टाइटल होल्डर्स , यानी एक प्रतिष्ठित जूरी पैनल ने प्रतियोगियो का मूल्यांकन सुंदरता, फिटनेस, बातचीत का तरीका, इंटेलिजेंस, व्यक्तित्व, स्टेज प्रजेंस, बॉडी लैंग्वेज और आत्मविश्वास जैसे अलग-अलग मापदंडों पर किया। यह सभी राज्य विजेता आत्म सशक्त और आधुनिक भारतीय महिला की सच्चाई को दर्शाते हैं।

फेमिना मिस इंडिया 2024 के राज्य विजेता हैं:

फेमिना मिस इंडिया 2024 के राज्य विजेता हैं:

अभाकत्रे (फेमिनामिसइंडियाहिमाचलप्रदेश2024)
अमृतासेठी (फेमिनामिसइंडियापंजाब2024)
साक्षीजोशी (फेमिनामिसइंडियाउत्तराखंड2024)
सुप्रियादहिया (फेमिनामिसइंडियाहरियाणा2024)
सिफ्टीसिंहसरंग (फेमिनामिसइंडियादिल्ली2024)
दिव्यांशीबत्रा (फेमिनामिसइंडियाउत्तरप्रदेश2024)
निकितापोर्वल (फेमिनामिसइंडियामध्यप्रदेश2024)
विशाखाराय (फेमिनामिसइंडियाछत्तीसगढ़2024)
अनन्यापांडा (फेमिनामिसइंडियाओडिशा2024)
रियानंदिनी (फेमिनामिसइंडियाझारखंड2024)
अदितिझा (फेमिनामिसइंडियाबिहार2024)
डॉलीसिंह (फेमिनामिसइंडियापश्चिमबंगाल2024)
सहारासुब्बा (फेमिनामिसइंडियासिक्किम2024)
अरुंधतिसैकिया (फेमिनामिसइंडियाअसम2024)
ताडूलुनिया (फेमिनामिसइंडियाअरुणाचलप्रदेश2024)
जेंटिरनजामिर (फेमिनामिसइंडियानागालैंड2024)
चंचुईखाई (फेमिनामिसइंडियामणिपुर2024)
लालसंग्कीमी (फेमिनामिसइंडियामिजोरम2024)
निकिताघोष (फेमिनामिसइंडियात्रिपुरा2024)
एंजेलियाएनमारवेइन (फेमिनामिसइंडियामेघालय2024)
भाव्यारेड्डी (फेमिनामिसइंडियाआंध्रप्रदेश2024)
प्राकृतिकंबम (फेमिनामिसइंडियातेलंगाना2024)
मलीना (फेमिनामिसइंडियातमिलनाडु2024)
अक्षथामीटिनाय (फेमिनामिसइंडियाकेरल2024)
अपेक्शाशेट्टी (फेमिनामिसइंडियाकर्नाटक2024)
श्रुतिराउल (फेमिनामिसइंडियागोवा2024)
अर्शियाराशिद (फेमिनामिसइंडियामहाराष्ट्र2024)
आयुषीढोलाकिया (फेमिनामिसइंडियागुजरात2024)
वैष्णवीशर्मा (फेमिनामिसइंडियाराजस्थान2024)
रेखापांडे (फेमिनामिसइंडियासंघशासितप्रदेश2024)

सभी फेमिना मिस इंडिया 2024 के राज्य विजेता अब एक बूट कैंप में भाग लेंगे, जिसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम, डिजिटल कंटेंट शूट, प्रमोशनल विजिट्स, सबटाइटल प्रतियोगिताएं, पर्सनल इंटरव्यू राउंड और एक पुरस्कार समारोह शामिल होगा, जो ग्रैंड फिनाले के साथ ही समाप्त होगा।

फेमिना मिस इंडिया के बारे में:-
फेमिना मिस इंडिया, टाइम्स ग्रुप द्वारा वार्षिक रूप से आयोजित भारत की सबसे लंबी अवधि तक चलने वाला सबसे विश्वसनीय और प्रतिष्ठित पेजेंट है। यह युवा महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपनी प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और सौंदर्य को प्रदर्शित कर अपना जीवन बदलने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है। अपने 60वें संस्करण का जश्न मनाते हुए फेमिना मिस इंडिया प्रेरित और परिवर्तित जीवन को जारी रखे हुए हैं और यह ग्लैमर और फैशन उद्योगों में आइकॉन बनाते हुए और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय प्रतिभा का प्रतिनिधित्व करता है।

Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786