पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के दिखाए गए मार्ग पर चल कर सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ना चाहिए: राकेश राठौर

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के मॉडल नंबर 2 के अध्यक्ष कुलवंत शर्मा की अध्यक्षता में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक और हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस स्थानीय राम नगर में सदस्यता अभियान चलाकर मनाया गया इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर,भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारी सदस्य रमन पब्बी,भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला सचिव अमित भाटिया, मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर आए हुए सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को याद करके मनाया । इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि आज अगर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है तो उसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का बहुत बड़ा योगदान है राकेश राठौर ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर और उनके दिए गए प्रेरणा स्रोतों से शिक्षा लेकर आगे बढ़ना चाहिए राठौर ने कहा आज अगर भारतीय जनता पार्टी भारत देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनकर उभरी है तो यह सब उनके मार्गदर्शन के कारण ही संभव हो पाया है। आज भारतीय जनता पार्टी का जितना भी विस्तार हुआ है तो यह सब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए गए मार्ग पर चलकर ही संभव हो पाया है इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित , जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शमा चौहान,मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम सोढ़ी, मंडल महामंत्री तरुण छाबड़ा,गुरदीप सिंह, राजकुमार राजू, कमल भगत, मनप्रीत कलेर,जितेंद्र चोपड़ा,व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page