मुख्यातिथि हैनरी ने महर्षि वाल्मीकि जी के अवतार दिवस पर टाली मोहल्ला और फतेहपुरा स्तिथ भगवान् वाल्मीकि आश्रम में केक की रस्म अदा की

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालन्धर ( एस के वर्मा ): भगवान् वाल्मीकि महाराज जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य पर वार्ड न: 54 के अंतर्गत टाली मोहल्ला और वार्ड न: 53 के फतेहपुरा स्तिथ महर्षि वाल्मीकि आश्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि पंजाब के पूर्व केबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी ने केक की रस्म अदा की। हैनरी ने समूह इलाका निवासियों को गुरु पर्व की बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की गुरु द्वारा दर्शाए मार्ग पर चलो, उनकी आज्ञा का पालन करो तो इंसान का जीवन सफल है और उनका कल्याण निश्चित है। Screenshot 20221011 192415    उन्होंने कहा गुरु के नाम से बड़ा दुनिया में कोई बड़ा नाम नहीं है। इसलिए इंसान को सतगुरु के वचन का पालन करना चाहिए।हैनरी ने कहा की महर्षि वाल्मीकि को आदि कवि के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि वह प्रथम कवि थे, जिसने प्रथम श्लोक की खोज की। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित पावन ग्रंथ रामायण में प्रेम, त्याग, तप व यश की भावनाओं को महत्व दिया गया है। भगवान् वाल्मीकि जी ने रामायण की रचना करके हर किसी को सदमार्ग पर चलने की राह दिखाई। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन दर्शन यह प्रेरणा देता है कि सच्चाई के रास्ते पर चलकर ही मानव महापुरुष बन सकता है।आश्रम कमेटी के सभी सदस्यों ने हैनरी को भगवान् वाल्मीकि जी का चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मोके पर पार्षद पति सलिल बाहरी,कांग्रेसी नेता राजेश भट्टी,पार्षद बंटी नीलकंठ,बब्बू नीलकंठ,सोभाष सोंधी, राजकुमार राजू,बिल्ला भट्टी,मनीष राजपूत,यतिन घई,लाली,मोहित,साहिल,विनय सहोता सहित कई मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page