
जालंधर : थाना तीन की पुलिस ने चोरी की एक्टिवा समेत एक चोर को गिरफ्तार किया है।आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी और स्नैचिंग के केस दर्ज हैं। जानकारी देते हुए थाना 3 के प्रभारी जतिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैप लगाया था। जैसे ही एक्टिवा सवार को रोकने के कोशिश की तो उसने एक्टिवा छोड़ भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस पार्टी ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने जब एक्टिवा के दस्तावेज मांगे तो आरोपी घबरा गया। शक पड़ने पर सख्ती से पूछताछ करने पर पता लगा कि उक्त एक्टिवा चोरी की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक उर्फ शैरी के रूप में हुई है। जांच में पता लगा कि शैरी के खिलाफ पहले से ही थाना 3 में चोरी और स्नैचिंग के अलग-अलग 2 केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।