अंधेरा सिर्फ असुविधा ही नहीं, बल्कि अपराध को भी बढ़ावा देता है: अग्रवाल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते वार्ड नंबर 80 के आप पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने वार्ड के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से दादा कॉलोनी सब्जी चौक में आज हाई मास्ट लाइट लगवाई। लाइट के लगने से अब पर्याप्त रोशनी होने लगी है, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है।इस मोके पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने बताया कि पहले रात के समय अंधेरा रहने के कारण आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती थी। हाई मास्ट लाइट लगने के बाद अब न केवल आवागमन आसान हुआ है, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत हुई है।उन्होंने कहा कि वार्ड के हर कोने को रोशन करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अंधेरा सिर्फ असुविधा ही नहीं, बल्कि अपराध को भी बढ़ावा देता है, इसलिए हमारी कोशिश है कि हर गली और हर चौक में पर्याप्त रोशनी हो। उन्होंने आगे कहा कि यह कार्य जनता की मांग पर प्राथमिकता के आधार पर करवाया गया है और आने वाले समय में और भी स्थानों पर हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी।पार्षद ने यह भी बताया कि वार्ड में विकास कार्यों की एक विस्तृत योजना तैयार की गई है, जिसमें सड़कों की मरम्मत, सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करना और साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना शामिल है। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि वार्ड को एक मॉडल वार्ड के रूप में विकसित किया जाए, जहां नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं आसानी से मिल सकें।क्षेत्रवासियों ने इस पहल के लिए पार्षद का आभार जताते हुए कहा कि यह कार्य उनके दैनिक जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव लेकर आया है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page