डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर की जान्हवी को विश्व कौशल प्रतियोगिता-2024 में मैडल आफ एक्सीलैंस जीतने पर किया सम्मानित

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : डिप्टी कमिश्नर जालंधर डा. हिमांशु अग्रवाल ने गुरुवार को फ्रांस के ल्योन में आयोजित विश्व कौशल प्रतियोगिता-2024 में मैडल आफ एक्सीलैंस जीतकर जालंधर को गौरवान्वित करने वाली जान्हवी को सम्मानित किया।जालंधर शहर की जान्हवी को प्रशंसा पत्र प्रदान करते हुए डा. अग्रवाल ने उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि की प्रशंसा की और कहा कि उनकी यह सफलता अन्य युवाओं को जीवन में सफलता की ऊंचाईयां प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि जान्हवी ने अपने कौशल, रचनात्मकता, दृढ़ता और तकनीकी विशेषज्ञता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके ग्राफिक डिजाइन टेक्नोलॉजी की श्रेणी में पुरस्कार जीता है।डा. अग्रवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करना एक असाधारण उपलब्धि है और जान्हवी की जीत न केवल जालंधर बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनकी उपलब्धि देश में ग्राफिक डिजाइन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी।बता दें कि जान्हवी ने जालंधर प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे पंजाब कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया है। राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफल होने के बाद, उन्हें फ्रांस में वैश्विक स्तर पर अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिला, जहां उन्होंने मैडलियन ऑफ एक्सीलैंस पुरस्कार जीता।डिप्टी कमिश्नर ने जान्हवी को आगे बढ़ने और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अन्य युवाओं को भी अपने जीवन में आत्म-निर्भर बनने के लिए पंजाब सरकार के कौशल विकास प्रोग्राम में अधिक से अधिक भाग लेने का न्योता दिया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page