वार्ड 74 की हर समस्या हल करवाना मेरी प्राथमिकता: प्रताप सिंह कंबोज

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : नगर निगम चुनाव के लिए सभी वार्डों में अलग-अलग राजनीतिक दलों ने अपने अपने मजबूत उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट करने शुरू कर दिए हैं। इसी तरह वार्ड 74 (लम्मा पिंड चौक) से कांग्रेस की तरफ से प्रताप सिंह कंबोज के नाम पर चर्चा चल रही है। पेशे से उद्योगपति और वास्तविक रूप से समाजसेवी प्रताप सिंह कंबोज ने टिकट के लिए पिछले साल ही आवेदन कर दिया था और उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी उन्हें टिकट से नवाजेगी। कंबोज ने बताया कि उन्होंने वार्ड में हर समस्या को हल करने की तरफ प्राथमिकता से काम किया है वो समस्या चाहे पानी निकासी की हो, पानी सप्लाई की हो, बिजली की हो या फिर स्ट्रीट लाइटों की। कई समस्याओं को उन्होंने अपने स्तर पर हल करवाया और कुछ को पंजाब पूर्व केबिनेट मंत्री अवतार हैनरी व विधायक जुनियर अवतार हैनरी बावा को अप्रोच करके जनता को राहत दिलाई। कंबोज करीब 27 साल तक भाजपा में रहे लेकिन कृषि कानूनों की वजह से वह पार्टी से अलग हो गए। कंबोज ने बताया कि वह चुनाव लडऩे के लिए पूरी तरह तैयार हैं और जनसेवा ही उनका पहला ध्येय है। उल्लेखनीय है कि इस वार्ड से पहले निर्मलजीत सिंह निम्मा पार्षद थे लेकिन अब वह आम आदमी पार्टी में चले गए हैं।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page