सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल राज्य के किसानों को सेहतमंद सब्जियों के 2 करोड़ बीज करेगा सप्लाई

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : ए.जे.सी. ग्लोबल जेविश एडवोकेसी के प्रतिनिधियों की टीम ने शीरा लोवेनबर्ग ( डायरेक्टर) और अर्जुन हरदास, भारतीय प्रतिनिधि, एशिया पेसिफिक इंस्टिट्यूट , के नेतृत्व में अमेरिकी यहूदी समिति ने करतारपुर में सेंटर का दौरा किया, जिसमें इंडोनेशिया-भारत मिशन के सहभागी एम. सुभान ए, कॉर्पोरेट निदेशक और बिजनेस एक्जीक्यूटिव, मूह यूसुफ, बागान संचालन प्रबंधक, मोहम्मद बसरान, एग्री बिजनेस, डा. अमीरुद्दीन, एस.पी., एम.पी. कृषि प्रौद्योगिकी कार्यक्रम के प्रमुख और वरिष्ठ व्याख्याता ते पुआ बोंगा, एस.पी. कृषि तकनीकी विशेषज्ञ शामिल थे। उन्होंने केन्द्र में बागवानी से संबंधित की जा रही विभिन्न गतिविधियों को देखा।डायरेक्टर बागवानी पंजाब शलिंदर कौर ने सहायक डायरेक्टर बागवानी- कम- कंट्रोलिंग अधिकारी उत्कृष्टता केंद्र जालंधर और होशियारपुर ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और उन्हें केंद्र में की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पंजाब में फसल विविधीकरण, सुरक्षित खेती, विभिन्न पॉलीहाउसों के निर्माण और बागवानी और कृषि में उच्च मूल्य वाली फसलों के बारे में जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर बागबानी विकास अधिकारी-कम -परियोजना अधिकारी उत्कृष्टता केन्द्र ने कहा कि किसानों के बीच इस केन्द्र का महत्व दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक पंजाब के किसानों और किचन गार्डन में रुचि रखने वाले लोगों को विभिन्न सब्जियों के 2 करोड़ 22 लाख स्वस्थ बीज उपलब्ध करवाएं गए है।उन्होंने कहा कि किसानों को सब्जियों की सुरक्षित खेती के प्रति जागरूक करने के लिए अब तक 44 तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिसमें 1557 से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है और अब ये किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर नई तकनीक के माध्यम से खेती कर रहे हैं।इस अवसर पर डा.त्रिपत कुमार बागवानी विकास अधिकारी (प्लांट पैथोलॉजी) ने बताया कि किसानों को रोगमुक्त सब्जी बीज तैयार करने, खुले खेतों एवं पॉली हाउस में सब्जियों का उत्पादन करने तथा कटाई के बाद उचित प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान की गई है। इस दौरे का उद्देश्य इंडो-इजरायल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर इंडोनेशिया में एक नया केंद्र स्थापित करना है। इस मौके पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल की पूरी टीम भी मौजूद रही।

 

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page