कैप्टन संदीप संधू के ओएसडी मनप्रीत इस्सेवाल को विजीलैंस की टीम ने उठाया

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

लुधियाना : पंजाब से बड़ी खबर है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खासमखास रहे उनके ओएसडी कैप्टन संदीप संधू तक विजीलैंस कभी भी पहुंच सकती है। खबर है कि कैप्टन संदीप संधू के ओएसडी मनप्रीत इस्सेवाल को विजीलैंस की टीम ने उठा लिया है। जानकारी के मुताबिक विजीलैंस ने कांग्रेस नेता कैप्टन संदीप संधू के ओ.एस.डी. मनप्रीत इस्सेवाल को उठा लिया है। अभी आशू का मामला शांत भी नहीं हुआ कि विजिलेंस ने एक और नई कार्रवाई करते हुए
मनप्रीत इस्सेवाल कांग्रेस ब्लाक प्रधान भी रह चुके हैं। इस पूरी कार्रवाई को आशू के साथ ही जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि कैप्टन संदीप संधू की आशु के साथ काफी याराना था। इस्सेवाल पर कैप्टन संदीप संधू व आशु के साथ मिलकर कई सारी प्रापर्टी बनाने के आरोप लगे हैं, जिसके बाद विजीलैंस ने उक्त ओ.एस.डी. पर भी शिकंजा कस दिया है। सूत्र बता रहे हैं कि विजीलैंस को मनप्रीत इस्सेवाल के घर से 100 रजिस्ट्रियां मिली हैं। इन रजिस्ट्रियों के माध्यम से करोड़ों अऱबों की संपत्तियां खरीदी गई हैं। ये रजिस्ट्रियां मनप्रीत इस्सेवाल के पारिवारिक सदस्यों के नाम पर है। इस कार्ऱवाई के बाद कैप्टन संदीप संधू भी विजीलैंस के रडार पर आ गए हैं।

 

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786