आज हर मानव दुखी ही दिखता है, इसका कारण हमारी भौतिकवादिता है : नवजीत भारद्वाज

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ): मां बगलामुखी धाम नजदीक लम्मां पिंड चौंक होशियारपुर रोड़ पर स्थित गुलमोहर सिटी में धाम के संस्थापक एवं संचालक नवजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में साप्ताहिक मां बगलामुखी हवन यज्ञ करवाया गया। सबसे पहले ब्राह्मणों ने नवग्रह, पंचोपचार, षोढषोपचार, गौरी, गणेश, कुंभ पूजन, मां बगलामुखी के निमित्त माला जाप कर मुख्य यजमान राकेश प्रभाकर सपरिवार पूजा अर्चना उपरांत हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाईं । इस यज्ञ में उपस्थित मां भक्तो को आहुतियां डलवाने के बाद नवजीत भारद्वाज ने आए हुए मां भक्तों से अपनी बात करते हुए कहा कि आज हर मानव दुखी ही दिखता है। इसका कारण हमारी भौतिकवादिता है। हमारी सोच है कि इस संसार की हर वस्तु और पदार्थों को प्राप्त कर लेने के बाद हम सुखी हो जाएंगे परंतु ऐसा नहीं होता। क्योंकि इस संसार में दिखने वाली हर चीज का अंत अवश्य होता है और, जब प्राप्त चीजें हम से छूटेंगी तो वह हमारे दुख का कारण बन जाएंगी। नवजीत भारद्वाज ने कहा कि हमें यह तीन साधन इस शरीर के साथ प्राप्त हुए है। इसी से नरक त्रियंच मनुष्य देव गति में जहां जाना चाहे वहां हम जा सकते हैं। इसके अलावा परमात्मा पद तक प्राप्त कर सकते हैं। जितनी भी आत्मा अरिहंत बनी है व भविष्य में भी बनेगी वे भी मन वचन काया को परम विशुद्ध बनाकर बनी है। मानव को आज भी यही तीनों साधन प्राप्त है। हमने इनका महत्व नहीं समझा, हम सोचते हैं ये तो सहज में प्राप्त हो गए हैं कितु आगम अनुसार अनंत अनंत पुण्य के उदय से ही ये साधन हमें उपलब्ध होते हैं।
इस अवसर पर पूनम प्रभाकर, बलजिंदर सिंह, विक्रम भसीन, नीरज पाठक, अमरजीत सिंह, मुनीश शर्मा, विक्रांत शर्मा,संजीव शर्मा, गोपाल मालपानी, गुरबाज सिंह,संजीव सांविरया, रोहित बहल, अश्विनी शर्मा, गुलशन शर्मा, गौरव कोहली, डा. जसबीर अरोड़ा,अमरेंद्र कुमार शर्मा, अरु ण, सोनू मल्होत्रा, इंजीनियर किशोर शर्मा,मुकेश चौधरी, पूजा , राजवीर कौर, हितेश,पंकज, राजेश महाजन, बावा खन्ना, मोहित बहल, अशोक शर्मा, यज्ञदत्त,पंकज, राजेश महाजन, बावा खन्ना, मोहित बहल, संजय, बलदेव राज, रोहित भाटिया, राकेश प्रभाकर, गोपाल मालपानी, बावा जोशी, ओमकार सिंह, राकी, समीर चोपड़ा, अश्विनी शर्मा, संजीव शर्मा, मानव शर्मा, राजीव, सुरेंद्र सिंह, दिशांत शर्मा, ठाकुर बलदेव सिंह, बावा जोशी, राजेंद्र कत्याल, गौरव कोहली, गितेश, गुलशन शर्मा, पूनम प्रभाकर, एडवोकेट राज कुमार, सुरेंद्र शर्मा,अमित कुमार, सुदेश शर्मा, राहुल शर्मा, रमन शर्मा, प्रशांत, सुमित, रोहित मल्होत्ना, राजन पाटनी, नीरज, प्रशांत, अजय, मनी, विनोद खन्ना, रवि कुमार, सौरव, शाम लाल, मुकेश चौधरी, संजीव शर्मा, साहिब, राजीव, दीशांत शर्मा, संजीव शर्मा,राजन शर्मा, प्रिंस, सौरभ मल्होत्रा, राकेश, प्रवीण,अनीश शर्मा, अशोक शर्मा, दीपक ,रोहित मल्होत्रा, प्रिंस , प्रवीण, राजेंद्र सहगल, अशोक शर्मा,सुनील जग्गी,प्रिंस, सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरती उपरांत प्रसाद रूपी विशाल लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page