गेहूं के बीज पर सहायता के लिए किसान ऑनलाइन पोर्टल पर कर सकते है रजिस्ट्रेशन: मुख्य कृषि अधिकारी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा किसानों को गेहूं के बीज पर सहायता प्रदान करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. जसविंदर सिंह ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि रबी 2025-26 के लिए गेहूं के बीज हेतु जारी नीति के अनुसार, किसानों को 2000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सहायता प्रदान की जाएगी और बाढ़ प्रभावित किसानों को मुफ्त बीज दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि गेहूं के बीज पर सहायता प्राप्त करने के लिए किसान पिछले वर्षों की तरह कृषि विभाग के पोर्टल www.agrimachinarypb.com पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा योग्य पाए गए किसानों को गेहूं के बीज पर सहायता दी जाएगी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा जारी बाढ़ प्रभावित किसानों की सूची के अनुसार मुफ्त बीज प्रदान किया जाएगा।मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि बीज सप्लाई के लिए पनसीड को नोडल एजेंसी घोषित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि गेहूं के बीज पर सहायता केवल पंजाब कृषि विश्वविद्यालय द्वारा अनुशंसित किस्मों जैसे पी.बी.डब्ल्यू 826, पी.बी.डब्ल्यू 869, पी.बी.डब्ल्यू 824, पी.बी.डब्ल्यू 803, पी.बी.डब्ल्यू 766, डी.बी.डब्ल्यू 222, डी.बी.डब्ल्यू 187, एच.डी 3226, उन्नत पी.बी.डब्ल्यू 343, उन्नत पी.बी.डब्ल्यू 550, पी.बी.डब्ल्यू 725, पी.बी.डब्ल्यू 677, एच.डी 3086, पी.बी.डब्ल्यू जिंक 2, पी.बी.डब्ल्यू 1 चपाती, पी.बी.डब्ल्यू 1 जिंक, पी.बी.डब्ल्यू 771, पी.बी.डब्ल्यू 757, पी.बी.डब्ल्यू 752 पर दी जाएगी।डॉ. सिंह ने बताया कि नीति के अनुसार, गेहूं के बीज पर एक किसान को एक हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 2000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सहायता दी जाएगी और बाढ़ प्रभावित किसानों को दो हेक्टेयर के लिए मुफ्त बीज प्रदान किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि पंजाब सरकार की नीति के अनुसार गेहूं के बीज प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीकरण कर इस योजना का लाभ उठाएं। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए वे उनसे या ब्लॉक कृषि अधिकारियों से संपर्क कर सकते है।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page