वार्ड 1 से चुनाव जीतने के बाद युवा कांग्रेस नेता गौरव शर्मा नोनी व कांग्रेस पार्षद आशु शर्मा ने जनता का जताया आभार

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : नॉर्थ के अंतर्गत आते वार्ड 1 से युवा नेता कांग्रेस गौरव शर्मा नोनी की पत्नी आशु शर्मा ने नगर निगम चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर एक नया इतिहास रचा है। उनके सामने विपक्ष की सारी रणनीतियां सामने फेल हो गईं। नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस की जीत काफी अहम मानी जा रही है।इस जीत के लिए गौरव शर्मा नोनी व आशु शर्मा  ने जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हम दिल से आप सभी मतदाताओं का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस बार अपना विश्वास व्यक्त किया है। हम पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करते हैं।जीत के लिए परिश्रम किया, उसके लिए हम सच्चे मन से सभी के आभारी हैं। गौरव शर्मा नोनी कहा कि मेरा जीवन आप सबके सामने एक खुली किताब की तरह रहा है। मैंने अपने इस वार्ड के हर परिवार का हर तरह से ख्याल रखने का हमेशा प्रयास किया है। हम आप को भरोसा देते हैं अब अपने वार्ड के विकास के लिए आने वाले दिनों में भी हम पहले की तरह निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता के इलावा दुसरे वार्डों में रहने वाले हमारे साथियों का भी आभार जताया

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page